Home अंतरराष्ट्रीय ताइवान में संकट को क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे के तौर पर देखती है जापान सरकार

ताइवान में संकट को क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे के तौर पर देखती है जापान सरकार

तोक्यो, 13 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ताइवान में चीनी सैन्य गतिविधियां बढ़ने और स्वशासित द्वीप के लिए अमेरिकी समर्थन बढ़ने के मद्देनजर जापान का मानना है कि ताइवान के आस-पास बढ़ रहे तनाव को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के तौर पर देखते हुए उसे इस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय का एक वार्षिक दस्तावेज पारित किया, जिसमें ताइवान को लेकर जापान की चिंताओं, अमेरिका के साथ चीन की बढ़ती प्रतिद्वंद्विता और क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य कदमों का जिक्र किया गया है।

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘ताइवान में स्थिति में दृढ़ता जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। हमें इस संकट पर निकटता से ध्यान देने की जरूरत है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है, ऐसे में अमेरिका और चीन के बीच सैन्य शक्ति संतुलन में बदलाव से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है। दक्षिण चीन सागर और ताइवान जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के सैन्य रुख पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता और रक्षा पर किए जाने वाले खर्च को लेकर स्पष्टता का अभाव जापान समेत इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।’’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…