Home देश-दुनिया किशोर की जान लेने वाली हथिनी को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को सौंपा गया

किशोर की जान लेने वाली हथिनी को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को सौंपा गया

गोलाघाट (असम), 16 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट में एक हथिनी ने 14 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर जान ले ली जिसके बाद उसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत) का मामला दर्ज कर हथिनी और उसके आठ महीने के बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए उद्यान के अधिकारियों को सौंप दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हथिनी ‘डुलुमोनी’ ने दो दिन पहले बिट्टू गौड़ को कथित तौर पर कुचलकर मार दिया। इसके बाद पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…