Home देश-दुनिया राजनाथ सिंह से मिले कर्नाटक के सीएम बोम्मई (अपडेट)

राजनाथ सिंह से मिले कर्नाटक के सीएम बोम्मई (अपडेट)

नई दिल्ली, 30 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से आज मुलाकात की। मैंने उन्हें आगे के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

बोम्मई के शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। आज वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

सूत्रों ने कहा, यह राष्ट्रीय राजधानी की एक शिष्टाचार यात्रा है, जिसके दौरान बोम्मई केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपने मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बैठक के दौरान बोम्मई के राज्य में विकास और कोविड की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करने की संभावना है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बोम्मई की यह पहली दिल्ली यात्रा है। पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को इस्तीफा दिया था।

बोम्मई ने गुरुवार को कहा था कि वह दिल्ली जा रहे हैं, जहां वह प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा से मिलकर उनसे आशीर्वाद लेंगे।

बोम्मई ने यह भी संकेत दिया था कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…