न्यायाधीशों के रिक्त पदों को शीघ्र भरे सरकार: जदयू
नई दिल्ली, 06 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राज्यसभा में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के एक सदस्य ने विभिन्न अदालतों में न्यायाधीशों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग करते हुए कहा कि लंबित मुकदमों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है।
शून्यकाल में जद (यू) के रामनाथ ठाकुर ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश की विभिन्न अदालतों में चार करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। यह संख्या बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है।
सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर आसन के समक्ष विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच ठाकुर ने कहा कि हाल ही में बताया गया कि उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों के आठ पद रिक्त हैं तथा इसी माह दो पद और रिक्त हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अदालतों में न्यायाधीशों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए ताकि मुकदमों का निपटारा समय पर हो सके और लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








