बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री से की बात, ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए बधाई दी
वाशिंगटन, 10 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से बात की और तोक्यो में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का ब्योरा देते हुए बताया, ‘‘बाइडन ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और जापान तथा अमेरिका के ओलंपिक खिलाड़ियों की सफलता को रेखांकित किया।’’
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘ खिलाड़ी ओलंपिक की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं के अनुरूप प्रतिस्पर्धा कर सकें इसके लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को ध्यान में रखते हुए जापान के पैरालंपिक की मेजबानी को लेकर अपने निरंतर समर्थन को भी राष्ट्रपति ने दोहराया।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








