कंगना रनौत ने शुरू किया ‘टीकू वेड्स शेरू’ का प्री-प्रोडक्शन वर्क
मुंबई, 19 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-फिल्मकार कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया है। कंगना रनौत टीकू वेड्स शेरू फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसके जरिए वह बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। इस अपकमिंग डार्क कॉमेडी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आने वाले हैं जिसके प्री-प्रोडक्शन का काम कंगना रनौत ने अपनी टीम के साथ शुरू कर दिया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए टीकू वेड्स शेरू फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर करते हुए कहा, “टीकू वेड्स शेरू का प्री-प्रोडक्शन, मणिकर्णिका फिल्म के ऑफिस में। फिल्म की शूटिंग नवम्बर के पहले हफ्ते से शुरू होगी। ” बताया जा रहा है कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन शेरू की भूमिका में नजर आएंगे। कंगना रनौत का प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बन रही टीकू वेड्स शेरू, डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार की जा रही है, जिसे साई कबीर निर्देशित करेंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








