Home खेल जीत के बाद इस अफगान खिलाड़ी ने दिखाई ‘दिलेरी’, थामा अफगानिस्तान का राष्ट्रीय झंडा
खेल - August 19, 2021

जीत के बाद इस अफगान खिलाड़ी ने दिखाई ‘दिलेरी’, थामा अफगानिस्तान का राष्ट्रीय झंडा

लंदन, 19 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अफगानिस्तान में इस समय तालिबान का कब्जा है। देश का भविष्य अधर में है। और साथ ही उसके क्रिकेटर्स का भी। अफगानिस्तान के कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर दुनियाभर की लीग्स में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। इसमें से कुछ इंग्लैंड में हो रहे ‘द हंड्रेड’ में भी खेल रहे हैं। इसमें से एक हैं कैस अहमद। वह अपने देश के बड़े क्रिकेटर माने जाते हैं।

कैस द हंड्रेड टूर्नमेंट में लंदन स्प्रिरिट की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 18 अगस्त को वेल्श फायर के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कैस ने अपने खेल से तो दिल जीता ही साथ ही मैच के बाद ऐसा काम किया जिसने बताया कि उन्हें अपने मुल्क से किनता प्यार है।

कैस ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने 15 गेंद पर 25 रन की पारी खेली। इसके साथ ही 6 गेंद पर तीन चैकों की मद से 13 रन बनाए। उनकी पारी ने लंदन स्पिरिट को दो गेंद बाकी रहते जीत हासिल करने में मदद की।

मैच के बाद हालांकि कैस ने जो किया वह लोगों की नजरों में छा गया। वह अफगानिस्तान का झंडा लिए नजर आए। द हंड्रेड ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इस तस्वीर को साझा किया है।

मैच की बात करें तो लंदन स्पिरिट को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। उसने 100 गेंद पर 5 विकेट पर 163 रन बनाए। जोश इनगलिस ने 72 रन बनाए वहीं जो क्रेकनल ने 35 रन बनाए। जवाब में वेल्श की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। फिलिप्स ने 35 गेंद पर सात छक्कों और 5 चैकों की मदद से 80 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…