रजत विजेता प्रवीण कुमार को कोविंद ने दी बधाई
नई दिल्ली, 03 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक विजेता प्रवीण कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री कोविंद ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा, ‘पैरालंपिक में प्रवीण कुमार का प्रभावशाली प्रदर्शन। एक नये एशियाई रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की ऊंची कूद में आपका रजत पदक हर खेल प्रेमी भारतीय के लिए खुशी लेकर आया है।’ उन्होंने कहा, ‘आपकी सफलता सभी नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। हार्दिक बधाई। आप नए मुकाम हासिल करते रहें!’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








