टाटा मोटर्स ने दक्षिण भारत में 70 नये बिक्री आउटलेट खोले
नई दिल्ली, 03 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। टाटा मोटर्स ने अपनी खुदरा बिक्री को तेज करने की रणनीति के तहत शुक्रवार को दक्षिण भारत में एक साथ 70 नये बिक्री आउटलेट का उद्घाटन किया।
टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि नये आउटलेट 53 शहरों में खोले गए हैं जिन्हें दक्षिण भारत के प्रमुख उभरते बाजारों की मांग को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से शुरू किया गया है।
ये शोरूम कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों के पोर्टफोलियो सहित यात्री वाहनों की ‘न्यू फॉरएवर’ रेंज रखेंगे।
नये शोरूम के साथ टाटा मोटर्स का दक्षिण भारत (कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल) में आउटलेट नेटवर्क बढ़कर 272 हो जाएगा और साथ ही पूरे भारत में इनकी संख्या बढ़कर 980 हो जाएगी।
टाटा मोटर्स की यात्री वाहन व्यापार इकाई के वाइस-प्रेसीडेंट (बिक्री, विपणन और ग्राहक सेवा) राजन लांबा ने कहा, ‘दक्षिण भारत उद्योग की कुल बिक्री में 28 प्रतिशत का योगदान देता है और इसलिए उभरते बाजारों में रणनीतिक रूप से उपस्थित होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








