रुपया शुरुआती कारोबार में 23 पैसे टूटकर 73.65 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 07 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे टूट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.48 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नीचे आया। बाद में यह 23 पैसे के नुकसान से 73.65 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.53 पर पहुंच गया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








