Home देश-दुनिया राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 70.63 करोड़ से अधिक खुराक दी गईः केन्द्र
राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीकों की 70.63 करोड़ से अधिक खुराक दी गईः केन्द्र
नई दिल्ली, 09 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 70.63 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है और 96 लाख से अधिक खुराक दी जाने की तैयारी जारी है। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 5.58 करोड़ से अधिक खुराक मौजूद हैं, जिसका वे इस्तेमाल कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीकों की उपलब्धता बढ़ाने से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की उपलब्धता का पहले से पता चलने की वजह से वे बेहतर योजना बना सकते हैं तथा टीके की आपूर्ति श्रंखला भी व्यवस्थित रहती है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








