Home खेल अभिषेक वर्मा विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुने गये
खेल - September 23, 2021

अभिषेक वर्मा विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुने गये

यांकटन (अमेरिका), 23 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। विश्व कप में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा को चार साल के कार्यकाल के लिये विश्व तीरंदाजी की खिलाड़ियों की समिति में चुना गया है। विश्व चैंपियनशिप के दौरान प्रतिभागी तीरंदाजों ने मतदान के जरिये 32 वर्षीय वर्मा और रूस की मौजूदा विश्व चैंपियन नतालिया अवदीवा का चयन किया। कंपाउंड तीरंदाजों ने यहां अपने नये प्रतिनिधि के लिये मतदान किया था। एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता वर्मा अकेले पुरुष उम्मीद्वार थे। महिलाओं में अवदीवा और जर्मनी की जेनिन मीसनर उम्मीद्वार थी। रूसी तीरंदाज को 69 प्रतिशत मत मिले। वर्मा और अवदीवा का कार्यकाल चार साल का होगा। समिति की अध्यक्ष नाओमी फॉकार्ड हैं। सजेफ वान डेन बर्ग और क्रिस्टल गॉविन इसके अन्य सदस्य हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…