Home व्यापार मुजफ्फरनगर में गन्ने की खेती का क्षेत्र बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हुआ
व्यापार - September 29, 2021

मुजफ्फरनगर में गन्ने की खेती का क्षेत्र बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हुआ

मुजफ्फरनगर, 29 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गन्ने की खेती का क्षेत्र 2021-22 में बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हो गया।

जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी के अनुसार, 2016-17 में जिले में 1,26,972 लाख हेक्टेयर भूमि में गन्ने की खेती की गयी थी, जो 2021-22 में बढ़कर 1,68,015 लाख हेक्टेयर हो गयी।

पेराई वर्ष 2016-17 में, जिले में गन्ने की खेती का क्षेत्र 1,26,872 लाख हेक्टेयर था और 2017-18 में यह बढ़कर 1,31,954 लाख हेक्टेयर हो गया।

वहीं पेराई वर्ष 2018-19 में गन्ने की खेती का क्षेत्र 1,39,221 लाख हेक्टेयर जो 2019-20 में बढ़कर 1,47,029 लाख हो गया। 2020-21 में यह 1,64,391 लाख हेक्टेयर और 2021-22 में 1,68,015 लाख हेक्टेयर था।

पिछले पांच पेराई वर्षों के दौरान जिले में गन्ने की खेती के क्षेत्र में 40 हजार हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

इस बीच जिले की आठ चीनी मिलों ने 2021-22 सीजन के लिए पेराई के काम की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…