Home व्यापार शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार
व्यापार - October 7, 2021

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार

मुंबई, 07 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 571.25 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,760.98 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 164.25 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 17,810.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में टाइटन लगभग नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, मारुति, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयरों का स्थान रहा।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 555.15 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,189.73 पर और निफ्टी 176.30 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 802.81 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई का शेयर बाजार छुट्टियों की वजह से बंद था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत फिसलकर 80.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …