राहुल का महगाई को लेकर मोदी पर तंज
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज करते हुए आज कहा कि जरूरी वस्तुओं की आसमान छू रही कीमतों के कारण आपने लोगों को बेहाल कर दिया है इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। श्री गांधी ने कहा, “दाम बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामान, एलपीजी का त्योहार का मौसम कर दिया फीका। धन्यवाद है मोदी जी का।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमे लिखा है, “महंगाई ने चोरी आम आदमी की कमर 11 दिन में पेट्रोल 2 पैसे और डीजल तीन रुपए हुआ महंगा।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








