नायडू ने की देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने श्री दुर्गा अष्टमी पर देशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री नायडू ने श्री दुर्गा अष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा दिव्य शक्ति और ऊर्जा तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। श्री नायडू ने कहा, “दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर, मां दुर्गा से आप सभी देशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। देवी मां नारी की सनातन दिव्यता का साक्षात वंदनीय अवतार हैं। अपने जीवन में उस दिव्यता का आदर करें, यही इस पर्व की सार्थकता है।”
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








