Home व्यापार सिगाची इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, 253 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध
व्यापार - November 15, 2021

सिगाची इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, 253 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली, 15 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार को अपने कारोबार के पहले दिन 163 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 253 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए।

कंपनी के शेयर बीएसई पर 252.76 फीसदी प्रीमियम के साथ 575 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। बाद में शेयरों का भाव 270.39 फीसदी की तेजी के साथ 603.75 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर 249.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 570 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

इस महीने की शुरुआत में सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 101.91 गुना अभिदान मिला था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …