राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 24 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई देते हुये राज्य के विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की कामना की है।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के इतिहास, कला-संस्कृति, साहित्य तथा राजनीति में उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने प्रभावशाली योगदान किया है। मेरी कामना है कि यह राज्य विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।’
उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर मेरी बधाई। उत्तर प्रदेश अपने समृद्ध इतिहास, आध्यात्मिक विरासत, स्थापत्य की भव्यता, शक्तिशाली नदियों और उत्तम हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। राज्य ने राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘राज्य की प्रगति और समृद्धि और इसके लोगों की भलाई के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया था।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








