Home अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ताइवान की यात्रा करेंगे अमेरिका के पूर्व शीर्ष रक्षा अधिकारी

तनाव के बीच ताइवान की यात्रा करेंगे अमेरिका के पूर्व शीर्ष रक्षा अधिकारी

ताइपे ;ताइवानद्धए 01 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के पूर्व रक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ताइवान पहुंचेगाए जो यहां चीन का खतरा बढ़ने की आशंका के बीच दोनों पक्षों के बीच संवाद को तेज करने का संकेत है।

ज्वाइंट चीफ्ट ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष माइकल मुलेन पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगेए जो मंगलवार को यहां पहुंचेगा और दो दिवसीय यात्रा के दौरान ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल के अलावा अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ बुधवार को ताइवान पहुंचेंगे। केंद्रीय खुफिया एजेंसी के पूर्व अध्यक्ष पोम्पिओ भी साई से मुलाकात करेंगे और शनिवार को यहां से रवाना होने से पहले एक मंच को संबोधित करेगे।

मंत्रालय ने बतायाए ष्ष्पूर्व विदेश मंत्री पोम्पिओ की यात्रा ताइवान के लिए अमेरिका के मजबूत सहयोग के प्रति उसके पूर्ण द्विदलीय सहयोग को दर्शाती है।ष्ष् यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वशासित लोकतंत्र ताइवान पर कब्जा करने के लिए चीन द्वारा बल प्रयोग किए जाने की आशंका बढ़ गई है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …