Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका में एक स्कूल में कार घुसने से 19 बच्चे घायल

अमेरिका में एक स्कूल में कार घुसने से 19 बच्चे घायल

एंडरसन ;अमेरिकाद्धए 04 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया स्थित एक प्रीस्कूल में एक कार के घुस जाने से 19 बच्चे और स्कूल का एक कर्मचारी घायल हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सेक्रामेंटो के उत्तर पश्चिम में शास्ता काउंटी के एंडरसन में बृहस्पतिवार को हुई।

केआरसीआर.टेलीविजन में दिखाए गए वीडियो में एक वाहन ष्ग्रेट एडवेंचर्स क्रिस्चियन प्रीस्कूलष् की दीवार से टकराता और फिर दीवार तोड़ता हुआ इमारत में घुसता दिखाई दिया।

पुलिस प्रमुख जोन पोलेट्स्की ने बताया कि घटना के वक्त 19 बच्चे और कम से कम दो कर्मचारी स्कूल के अंदर थे।

उन्होंने बताया कि 14 बच्चों को अस्पताल ले जाया गयाए जबकि पांच को उनके अभिभावक ले गए। पुलिस ने बताया कि एक बच्चा कार ही में फंस गया था। घायलों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …