बाइडन लैंगिक समानता के लिए कांग्रेस से 2ण्6 अरब डॉलर की मांग करेंगे
वाशिंगटनए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह कांग्रेस ;अमेरिकी संसदद्ध से दुनियाभर में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले विदेश सहायता कार्यक्रम के लिए 2ण्6 अरब डॉलर की निधि देने की मांग करेंगे। यह उस धनराशि से दोगुनी है जो पिछले साल मांगी गयी थी।
बाइडन ने दुनियाभर में महिलाओं की सामाजिकए आर्थिकए सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी घोषणा की। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्हाइट हाउस की पहली लैंगिक नीति समिति गठित की थी ताकि उनके प्रशासन में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिले।
राष्ट्रपति ने कहा कि हर किसी को ष्ष्ईश्वर प्रदत्तष्ष् क्षमता के साथ जीने का अधिकार है चाहे वह किसी भी लिंग का हो और जब महिलाओं एवं लड़कियों को समृद्ध होने का मौका दिया जाता है तो समाज बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने एक लिखित बयान में कहाए ष्ष्यह सुनिश्चित करना कि प्रत्येक महिला और लड़की के पास वह मौका होए यह सही चीज नहीं है . यह रणनीतिक रूप से अनिवार्य है जो हमारे देश और दुनिया की समृद्धिए स्थिरता और सुरक्षा को आगे बढ़ाती है।ष्ष्
बाइडन का 2ण्6 अरब डॉलर का अनुरोध वित्त वर्ष 2023 के लिए उनके संघीय बजट प्रस्ताव में शामिल होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रथम महिला जिल बाइडन ने एक वीडियो के जरिये महिलाओं के योगदान को सलाम किया। उन्होंने मंगलवार को एरिजोना में कहा कि उन्हें यूक्रेन और रूस की महिलाओं की फिक्र रहती है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








