Home अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया

मास्को, 26 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने यूक्रेन में युद्ध विराम का आह्वान किया है।

गुतारेस ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ अपनी बैठक में यह आह्वान किया। गुतारेस मास्को की यात्रा पर हैं और इसके बाद वह इस सप्ताह यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा करने वाले हैं।

गुतारेस ने कहा, ‘‘हम प्रभावी बातचीत के लिए माहौल बनाने, जल्द से जल्द युद्ध विराम और समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिए स्थितियां बनाने के तरीके निकालने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह दुनिया के अन्य हिस्सों में खाद्य सुरक्षा को लेकर यूक्रेन में युद्ध के प्रभाव को कम करना चाहते हैं।

लावरोव ने कहा कि वे यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करेंगे जिसके कारण यूरो-अटलांटिक क्षेत्र में हाल के दशकों में कई समस्याएं खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…