यूक्रेनी सीमा पर रेडियो स्टेशन में दो धमाके
बुकारेस्ट, 26 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूक्रेन की सीमा से सटे एक रेडियो स्टेशन में मंगलवार को एक के बाद एक दो धमाके हुए। ट्रांसनिस्ट्रिया में माल्डोवन अलगाववादी क्षेत्र की पुलिस ने कहा कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना यूक्रेन की सीमा से पश्चिम की ओर करीब 12 किलोमीटर दूर मैयक कस्बे में घटी। एक दिन पहले ही क्षेत्र की राजधानी तिरास्पोल में राज्य सुरक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने के लिए रॉकेट और ग्रेनेड हमला किया गया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








