Home देश-दुनिया चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग

नई दिल्ली, 05 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तरी दिल्ली में चांदनी चौक इलाके के मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लग गई। दमकल कर्मी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि रविवार रात करीब 10:40 बजे उन्हें एक घर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। बाद में 40 अन्य गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और 150 कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। श्री गर्ग ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…