Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वी ओ चिदंबरम पिल्लई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वी ओ चिदंबरम पिल्लई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
नई दिल्ली, 05 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी वी ओ चिदंबरम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए देश उनका ऋणी है।
पिल्लई तमिलनाडु में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीक हैं और राष्ट्र की खातिर किए गए बलिदान के लिए उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान वी ओ चिदंबरम पिल्लई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हमारा देश स्वतंत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका ऋणी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर बनने पर भी बहुत जोर दिया। उनके आदर्श हमें प्रेरित करते रहते हैं।’’
संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न
नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…








