Home अंतरराष्ट्रीय इराक: बगदाद में आग लगने के बाद ढही इमारत, 28 लोग घायल

इराक: बगदाद में आग लगने के बाद ढही इमारत, 28 लोग घायल

बगदाद, 07 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इराक की राजधानी बगदाद में एक वाणिज्यिक इमारत आग लग जाने के बाद ढह गई, जिसके कारण देश के असैन्य सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख समेत 28 लोग घायल हो गए। अधिकारियों और सरकार समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक ‘इराकी न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि असैन्य सुरक्षा निदेशक मेजर जनरल काधिम बोहान और कुछ दमकलकर्मी घायलों में शामिल हैं। हादसे में किसी की मौत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारण के बारे में भी तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

बगदाद में अल-रुसाफा जिले के असैन्य सुरक्षा निदेशक ब्रिगेडियर जनरल कुसाई यूनुस ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि कम से कम 28 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इमारत की तीन में से दो मंजिल आग लगने के कारण ढह गईं। इन इमारतों में ‘परफ्यूम’ जैसी ज्वलनशील सामग्री रखी थी। असैन्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…