Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका: इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रगहण मंगलवार को

अमेरिका: इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रगहण मंगलवार को

केप केनवरल, 07 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्रगहण मंगलवार को सबसे पहले पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा, इसके बाद पश्चिम और सूर्यास्त के बाद संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया और शेष प्रशांत में।

यह ग्रहण खास इसलिए है क्योंकि इसके बाद अगले तीन साल तक ऐसी कोई खगोलीय घटना नज़र नहीं आयेगी। इसके अलावा, यूरेनस एक चमकीले तारे के समान, चंद्रमा के ऊपर केवल एक उंगली की चौड़ाई जितना दिखाई देगा।

पूर्ण चंद्रगहण लगभग एक से डेढ़ घंटे तक नज़र आयेगा। यह सुबह ‘ईस्टर्न टाइम ज़ोन’ के अनुसार, पांच बजकर 16 मिनट से लेकर छह बज कर 41 मिनट तक दिखाई देगा। इस बीच, पृथ्वी सीधे चंद्रमा और सूर्य के बीच से गुजरती है।

”ब्लड मून” के नाम से प्रसिद्ध, यह पृथ्वी पर सूर्यास्त और सूर्योदय के प्रकाश से एक लाल-नारंगी रंग में दिखाई देगा। दक्षिण अमेरिका में मंगलवार को मौसम अनुकूल रहने पर चंद्रग्रहण की एक झलक मिलेगी। हालांकि, अफ्रीका, मध्य पूर्व और अधिकांश यूरोप को 2025 तक इंतजार करना होगा।

यह इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्रग्रहण है, पहला मई में था और अगला 2025 तक नहीं होगा। बहरहाल, इस बीच बहुत से आंशिक चंद्र ग्रहण नज़र आयेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…