Home व्यापार टाटा मोटर्स को हरियाणा सरकार से 1,000 बसों का ठेका मिला
व्यापार - November 17, 2022

टाटा मोटर्स को हरियाणा सरकार से 1,000 बसों का ठेका मिला

नई दिल्ली, 17 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को हरियाणा रोडवेज से 1,000 बसों का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि अनुबंध के तहत वह 52-सीटों वाली पूरी तरह से निर्मित भारत चरण-छह (बीएस-6) डीजल बसों की चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति करेगी।

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (उत्पाद श्रृंखला- बसें) रोहित श्रीवास्तव ने बयान में कहा, ”इन बसों की आपूर्ति हरियाणा सरकार के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करेगी। इसके अलावा राज्य के नागरिकों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। हम देश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि बसें सभी हितधारकों को समान रूप से लाभ देगी और यात्रियों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …