Home व्यापार संध्या देवनाथन मेटा की भारत में प्रमुख नियुक्त
व्यापार - November 17, 2022

संध्या देवनाथन मेटा की भारत में प्रमुख नियुक्त

नई दिल्ली, 17 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। सोशल मीडिया दिग्गज मेटा ने संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह अजीत मोहन की जगह लेंगी। मोहन ने इस महीने की शुरुआत में मेटा से इस्तीफा दे दिया था।

मेटा के मुख्य कारोबार अधिकारी मार्ने लेविन ने बयान में कहा, ‘‘संध्या के पास व्यवसायों को बढ़ाने, असाधारण और समावेशी समूह बनाने, उत्पाद नवाचार चलाने तथा मजबूत साझेदारी बनाने का अनुभव है।”

देवनाथन 2016 में मेटा से जुड़ी थीं। उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम के कारोबार तथा समूहों के साथ-साथ दक्षिण- पूर्व एशिया में मेटा की ई-कॉमर्स पहल को आगे बढ़ाने में मदद की। देवनाथन एक जनवरी, 2023 से अपनी नई भूमिका संभालेंगी और मेटा एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) के उपाध्यक्ष डैन नेरी को रिपोर्ट करेंगी। वह एपीएसी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …