टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन
नई दिल्ली, 30 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कार निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का मंगलवार को निधन हो गया है। श्री किर्लोस्कर 64 वर्ष के थे। कंपनी की ओर आज यहां जारी बयान में बताया गया है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में, हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते है। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बयान में कहा है कि 30 नवंबर को अपराह्न एक बजे बेंगलूरू के हेब्बल श्मशान घाट में श्री किर्लोस्कर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








