ध्रुव सरजा ने केडी- द डेविल के लिये 18 किलो वजन कम किया
मुंबई, 12 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता ध्रुव सरजा ने अपनी आने वाली फिल्म केडी- द डेविल के लिये 18 किलो वजन कम किया है।
केवीएन प्रोडक्शंस की फिल्म केडी – द डेविल इन दिनों चर्चा में है। यह कन्नड़ फिल्म उद्योग की पहली अखिल भारतीय फिल्म है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता ध्रुव सरजा ने महज 23 दिनों में करीब 18 किलो वजन कम किया। उन्होंने अपने डायटीशियन द्वारा दिए गए स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को अच्छे से फॉलो किया । फिल्म के निर्देशक प्रेम ने ध्रुव सरजा द्वारा किये गए इस जबरदस्त परिवर्तन के लिए एक नोट लिखा।
निर्देशन ने संदेश में लिखा था, “23 दिनों में 18 किलो वजन कम करने के बाद ध्रुव सर्जा केडी युद्धक्षेत्र में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। युद्ध नायक को बाहर निकालने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








