कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज
मुंबई, 12 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
शहजादा के ट्रेलर में कार्तिक के एक नहीं, बल्कि कई शेड्स देखने को मिले। कभी उन्हें फैमिली के लिए लड़ते देखा गया। कभी वह कॉमेडी करते दिख रहे हैं, तो वहीं किसी टाइम पर कार्तिक, कृति सेनन संग फ्लर्ट करते नजर आये।
‘शहजादा’ का ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन और दामदार डायलॉग्स से भरपूर है। ट्रेलर की शुरूआत में कार्तिक कहते हैं, जब बात फैमिली पर आए, तो डिसकशन नहीं करते, सीधा एक्शन करते हैं।
बताया जा रहा है कि फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशनर वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सैनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर की भी अहम भूमिका हैं।यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








