शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को पुण्यतिथि पर किया नमन
नई दिल्ली, 25 जनवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। श्री शाह ने ट्वीट किया, “स्वतंत्रता संग्राम हो, आपातकाल हो या राम मंदिर आंदोलन सभी में अग्रणी रहने वाली राजमाता सिंधिया जी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणापुंज है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजमाता सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है कि श्रीमति विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में ठाकुर महेंद्र सिंह एवं चूड़ा देवेश्वरी देवी के घर हुआ था। वह अपने पिता की सबसे बड़ी संतान थीं। उनके बचपन का नाम लेखा देवेश्वरी देवी था।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








