शिवराज ने की सरमा से मुलाकात
भोपाल, 07 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की।
श्री चौहान ने इस बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि श्री सरमा से निवास पर भेंटकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
उन्होंने कहा कि इस दौरान मध्यप्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। नि:संदेह, श्री सरमा के सकारात्मक विचार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्पों की सिद्धि में सहायक सिद्ध होंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







