Home अंतरराष्ट्रीय ब्रिटेन ने कोरोना जोखिम वाले देशों की सूची में किया बदलाव

ब्रिटेन ने कोरोना जोखिम वाले देशों की सूची में किया बदलाव

लंदन, 25 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने कोविड-19 मामले मेें जोखिम के आधार पर देशी की ‘ग्रीन’ और ‘रेड’ सूची में बदलाव करने की घोषणा की है।
श्री शाप्स ने कहा कि ब्रिटेन में यह परिवर्तित सूची 30 जून से प्रभावी होगी।
इरिट्रिया, हैती, डोमिनिकन रिपब्लिक, मंगोलिया, ट्यूनीशिया और युगांडा को कोरोना के मामले में उच्च जोखिम वाले देशों की सूची में रखा गया है। ब्रिटेन में कोराना महामारी को नियंत्रण में रखने के लिये इन देशों को ‘रेड’ सूची में डाल दिया गया है।
माल्टा, मदीरा, बेलिएरिक आइलैंड, ब्रिटेन के कई विदेशी क्षेत्र और बारबाडोस सहित कैरेबियाई द्वीप को ‘ग्रीन’ सूची में शामिल किया गया है। ग्रीन सूची में शामिल देशों के नागरिकों को ब्रिटने पहुंचने पर किसी होटल में क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं होगी।
श्री शाप्स ने कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके यात्रियों के लिये सेल्फ-आइसोलेशन की जरूरत को खत्म करने की योजना की भी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…