स्वतंत्रता सेनानियों को नायडू ने किया प्रणाम
नई दिल्ली, 09 अगस्त (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम किया है। श्री नायडू ने भारत छोड़ों आंदोलन की वर्ष गांठ पर सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा, देश का समावेशी-सर्वांगीण विकास ही उन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री नायडू ने कहा, “आज ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर, मैं हमारे स्वाधीनता आंदोलन के नायकों और देश भर के युवा आंदोलनकारियों की निःस्वार्थ राष्ट्रभक्ति को कृतज्ञ प्रणाम करता हूं। उन्होंने राष्ट्र के भविष्य के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








