सेना ने की पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू, 03 सितंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘गुरुवार रात पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई। सेना के जवानों ने गोलीबारी कर इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’
इससे पहले 30 अगस्त को सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादियों को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








