Home देश-दुनिया स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने एम्स में मनमोहन सिंह से मुलाकात कर सेहत का हाल जाना

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने एम्स में मनमोहन सिंह से मुलाकात कर सेहत का हाल जाना

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।

बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, “सिंह की स्थिति स्थिर है।”

मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स, नई दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

डॉक्टर ने बताया कि 89 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं।

सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…