Home स्वास्थ्य पत्ता गोभी दिलाएगी ब्रैस्ट फीडिंग के दर्द से छुटकारा
स्वास्थ्य - October 27, 2021

पत्ता गोभी दिलाएगी ब्रैस्ट फीडिंग के दर्द से छुटकारा

-: ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस :-

पत्ता गोभी सब्जी के साथ ही बिमारियों के इलाज में भी सहायक है। पत्ता गोभी का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। इसमें मिलने वाले पौष्टिक तत्व हमारी सेहत को लिए काफी फायदेमंद होते है। पत्तागोभी में न घुलने वाले फाइबर, बिटा केरोटिन, विटामिंस सी, के, ई, बी1, बी 6, की भरपूर मात्रा के साथ कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं।
दूसरे बड़े देशों में इसका उपयोग दवाईयों के तौर किया जाता है, जो महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने वाली दवा होती है। अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े देशों में इसका उपयोग महिलाओं के ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है।
बच्चे को फीड करने के दौरान महिलाओं को असहनीय पीड़ा से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे ब्रेस्ट में काफी सूजन के साथ गांठे पड़ जाती है। इस असहनीय पीड़ा से छुटकारा पानें के लिए पत्ता गोभी सबसे अच्छा और कारगार उपाय माना जाता है।
उपयोग करने का तरीकाः
पत्ता गोभी के बाहरी पत्तों को निकालकर उसके दो अंदरूनी पत्तों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
-कुछ समय के लिए इन्हें फ्रिज में रख दें।
-इसके बाद इन पत्तों को अपने ब्रेस्ट में उस जगहों पर रखें जहां पर काफी दर्द होता है।
-इस एरिया को अच्छी तरह से कवर कर लें, पर ध्यान रखें कि निप्पल इससे कवर ना हो।
-शरीर की गर्माहट पाकर गर्म ना हो जाएं, तब तक लगे रहने दें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…