Home लेख त्योहारों का मौसम और कोरोना से सावधानी!
लेख - November 3, 2021

त्योहारों का मौसम और कोरोना से सावधानी!

-डॉ सुरेखा किशोर-

-: ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस :-

त्योहारों का मौसम चल रहा है। कोरोना के मामले भी कम दिख रहे हैं। ध्यान रखना होगा कि कोरोना महामारी के मामले भले ही कम हुए हैं, लेकिन बीमारी समाप्त नहीं हुई है।

ये बीमारी अभी भी चल रही है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना का स्ट्रेन बदल रहा है और जब भी यह बीमारी अपना स्ट्रेन बदलती है, तो महामारी का रूप धारण कर लेती है। उस समय संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा होने लगता है।

फिलहाल कोरोना के मामले कम हैं। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि बीमारी खत्म हो गई है। भारत त्योहारों का देश है। दीपावली के बाद भा आने वाले समय में कई त्योहार हैं। इस दौरान लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। साथ ही लोगों को भी सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। इसके लिए जब कभी घर से बाहर निकलें, तो मास्क हमेशा लगाकर रखें। मास्क का इस्तेमाल बिलकुल न छोड़ें। शारीरिक दूरी का पालन करें। साथ ही अपने हाथों को नियमित अंतराल पर सैनिटाइज करें। इसके अलावा, जब कभी समय और सुविधा मिले, तो अपने हाथों को साबुन और साफ पानी से जरूर धो लें। एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि त्योहारों में भीड़ इकठ्ठा न करें। घर पर ही त्योहार मनाएं। जितना हो सके, घर से बाहर कम से कम जाएं और बाहर स्पिटिंग (थूकना) बिल्कुल न करें। इन नियमों का पालन करने से हम सब सुरक्षित रह सकते हैं।

सूक्ष्मजीवों में उत्परिवर्तन आम हैं, और वायरस में अधिक। जब कोई वायरस पुनरुत्पादित करता है, तो कुछ प्रतियों में उसकी आनुवांशिक सामग्री में कुछ संरचनात्मक परिवर्तन होते हैं। इन्हें ही उत्परिवर्तन कहा जाता है। ये म्यूटेंट थोड़ा अलग व्यवहार कर सकते हैं। इनमें से कुछ मौजूदा टीकों को कम प्रभावी बना सकते हैं, अन्य अधिक संक्रामक हो सकते हैं या अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। मास्क सभी उत्परिवर्तन के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी होते हैं, चाहे वह अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा या डेल्टा प्लस हो। इसलिए, घर से बाहर निकलते समय मास्क या दो सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए। मास्क ठीक से पहनें, मुंह और नाक को ढकें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें और स्वच्छता बनाए रखें।

कोरोना की जटिलताओं और समस्याओं पर शोध अभी जारी है। देश- दुनिया के वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस की जटिलताओं को रोकने का सबसे सरल तरीका है कि आप खुद को कोरोना की बीमारी होने से बचाएं और दूसरों को भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके दोनों डोज लें। इससे कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए मास्क पहनना और टीके लगवाना, दोनों चीजें जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…