Home मनोरंजन कैटरीना, विक्की राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में करेंगे शादी
मनोरंजन - November 12, 2021

कैटरीना, विक्की राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में करेंगे शादी

जयपुर, 12 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी का जश्न 7-12 दिसंबर तक चलेगा और शादी के लिए होटल में बुकिंग हो चुकी है। हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। वीआईपी वेडिंग के आयोजन के लिए कई इवेंट कंपनियां मिलकर काम करेंगी। अधिकारियों ने पुष्टि की कि अलग-अलग आयोजनों के लिए अलग-अलग कंपनियों को काम पर रखा जा रहा है। इन इवेंट कंपनियों ने अपना काम जोर शोर से शुरु भी कर दिया है। वहीं कैटरीना और विक्की कौशल की टीम भी शादी की तैयारियों में जुट गई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को 10 सदस्यीय टीम सिक्स सेंस बड़वारा किला पहुंची थी। होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने शादी से जुड़े सभी इंतजामों पर नजर बनाए रखी है। टीम ने बरात आने से लेकर मेहंदी, हल्दी तक के डेकोर के इंतजाम देखे है। हालांकि अभी शादी के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …