करूर वैश्य बैंक अपनी आधार दर और बीपीएलआर में कटौती करेगा
नई दिल्ली, 09 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक (केवीबी) ने अपनी आधार और बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग दर (बीपीएलआर) को घटाकर क्रमशः 7.75 और 12.75 प्रतिशत करने का फैसला किया है। बैंक के अनुसार नई दरें 15 दिसंबर, 2021 से प्रभावी होंगी।
बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी आधार दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 7.75 प्रतिशत करेगा तथा बीपीएलआर में भी 0.25 प्रतिशत की कटौती की जायेगी।
करूर वैश्य बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ष्हमने बैंक की आधार दर और बीपीएलआर को 15 दिसंबर, 2021 से संशोधित करना का फैसला किया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








