Home व्यापार रेजरपे को अपने मंच पर 2022 तक कुल भुगतान 90 अरब डॉलर होने की उम्मीद
व्यापार - December 9, 2021

रेजरपे को अपने मंच पर 2022 तक कुल भुगतान 90 अरब डॉलर होने की उम्मीद

नई दिल्ली, 09 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रमुख वित्त प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी रेजरपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके मंच पर संसाधित भुगतानों की संख्या में मजबूत वृद्धि हुई है, और उसे उम्मीद है इसपर 2022 तक कुल भुगतान 90 अरब डॉलर को छू लेगा।

टाइगर ग्लोबल, सिकोइया कैपिटल इंडिया और मास्टरकार्ड जैसे निवेशकों द्वारा समर्थित इस यूनिकॉर्न ने तीन नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य कारोबारों, विशेष रूप से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) के लिए भुगतान प्रबंधन प्रक्रियाओं को सरल बनाना है।

रेजरपे के सीईओ और सह-संस्थापक हर्षिल माथुर ने कहा, ष्आज, हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते फिनटेक बाजार हैं। भारत में फिनटेक ने चीन को पीछे दिया है और देश वित्तीय प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिहाज से अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है… भारत 2020 में 2.5 करोड़ लेनदेन के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे आगे रहा और उसके बाद चीन और दक्षिण कोरिया आते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…