Home देश-दुनिया राहुल गांधी के स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर बोले प्रह्लाद जोशी, अच्छा है अब कम से कम लिखकर नोटिस तो दे रहे हैं

राहुल गांधी के स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर बोले प्रह्लाद जोशी, अच्छा है अब कम से कम लिखकर नोटिस तो दे रहे हैं

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। लखीमपुर खीरी पर आई एसआईटी रिपोर्ट और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए स्थगन प्रस्ताव के नोटिस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि कम से कम उन्होंने ( राहुल गांधी) नोटिस देना तो शुरू कर दिया है, यह अच्छी बात है।

संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में यह मामला चल रहा है। जहां तक इस नोटिस का सवाल है, नियमों के मुताबिक इसे देखा जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले संसद को कुछ नहीं समझने वाले राहुल गांधी अब लिखकर नोटिस दे रहे हैं , यह अच्छी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …