स्नैपडील ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवदेन किया
नई दिल्ली, 21 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है।
मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 3.07 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव शामिल है।
ताजा निर्गम से मिली पूंजी का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, सीएलएसए इंडिया और जेएम फाइनेंशियल निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








