Home व्यापार पियाजियो अप्रिलिया स्कूटर दक्षिण भारत में 100 से अधिक मोटोप्लेक्स स्टोर्स पर उपलब्ध होगी
पियाजियो अप्रिलिया स्कूटर दक्षिण भारत में 100 से अधिक मोटोप्लेक्स स्टोर्स पर उपलब्ध होगी
मुंबई, 21 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। इटली की स्कूटर विनिर्माता पियाजियो की भारतीय सहायक कंपनी ने कहा कि उसकी नई अप्रिलिया स्कूटर रेंज दक्षिण भारत में उसके 100 से अधिक मोटोप्लेक्स मल्टी-ब्रांड रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगी।
कंपनी के अनुसार देश में पियाजियो इंडिया की कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में दक्षिणी क्षेत्र की हिस्सेदारी लगभग 45 प्रतिशत है।
पियाजियो इंडिया घरेलू बाजार में वेस्पा ब्रांड के स्कूटर का विनिर्माण और बिक्री करती है। नई अप्रिलिया एसआर 160 की कीमत 1.18 लाख रुपये है, जबकि अप्रिलिया एसआर 125 की कीमत 1.08 लाख रुपये है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








