कोरोना मामलों के कारण एनबीए का मैच स्थगित
मियामी, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कोरोना मामलों और खिलाड़ियों की चोटों के कारण एनबीए ने मियामी और सेन अंतोनियो के बीच होने वाला मैच स्थगित कर दिया क्योंकि आठ खिलाड़ी भी खेलने के लिये उपलब्ध नहीं थे। कोरोना से जुड़े मामलों के कारण यह इस सत्र में दसवां मैच स्थगित हुआ है। अभी तक इनकी अगली तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। एनबीए की लगभग इहर टीम में कोरोना के मामले आये हैं। बुधवार की शाम तक करीब 119 खिलाड़ी पृथकवास पर हैं। लीग ने पॉजिटिव पाये जाने वाले खिलाड़ियों के लिये पृथकवास का समय घटाकर पांच दिन कर दिया है।
सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार
नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…








