Home खेल ईपीएल खिताब के करीब पहुंची मैनचेस्टर सिटी
खेल - December 30, 2021

ईपीएल खिताब के करीब पहुंची मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को 1.0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब की ओर कदम बढा दिया। सिटी की अब आठ अंक की बढत हो गई है।

वहीं खिताब की दौड़ में दूसरे स्थान पर काबिज चेलसी ने स्टॉपेज टाइम में गोल गंवाकर ब्राइटन से 1.1 से ड्रॉ खेला। खिताब की एक अन्य दावेदार लिवरपूल को लीसेस्टर ने 1.0 से हरा दिया। चेलसी अब दूसरे और लिवरपूल तीसरे स्थान पर है और दोनों का रविवार को सामना होना है।

चेलसी ने पिछले चार लीग मैचों में तीसरा ड्रॉ खेला।

लिवरपूल का एक मैच बाकी है लेकिन उसके स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और सादियो माने अफ्रीकी कप आफ नेशंस खेलने अपने देश जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही पाबंदियों पर बोली कांग्रेस- असहमति को दबा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली, 20 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एवं डिजिटल प…