कोरोना पॉजिटिव हुई नोरा फतेही
मुंबई, 30 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही कोविड पॉजिटिव पाई गई और वर्तमान में वो डॉक्टर की निगरानी में क्वारंटीन हैं। नोरा के प्रवक्ता ने कहा कि नोरा फतेही की ओर से, उनके प्रवक्ता के रूप में, वो यह बताना चाहेंगे कि नोरा फतेही ने 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, नोरा तब से डॉक्टर की निगरानी में है और सुरक्षा और नियमों के लिए बीएमसी के साथ सहयोग कर रही है। प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी पोस्ट की गई फोटोज पुरानी है। हाल में नोरा कहीं नहीं गई है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








