Home खेल प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में
खेल - January 11, 2022

प्रजनेश आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में

मेलबर्न, 10 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कोलंबिया के तीसरी वरीयता प्राप्त डेनियल इलाही गालान को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

विश्व रैंकिंग में 221वें स्थान पर काबिज प्रजनेश ने 119वीं रैंकिंग वाले गालान को 6 . 4, 6 . 4 से मात दी ।

अब उनका सामना जर्मनी के मैक्समिलियन मार्टरर और क्रोएशिया के निनो एस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा ।

भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी भी दौड़ में हैं जो अपना पहला मैच मंगलवार को खेलेंगे । वहीं अंकिता रैना महिला एकल वर्ग के क्वालीफायर में उतरेंगी ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …